शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में ग्राम उकावल के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय घनश्याम जाटव की मौत हो गई। मृतक की पहचान घनश्याम पुत्र परमा जाटव निवासी ग्राम पूरनखेड़ी-खेड़ी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा था या किसी अन्य कारण से घटना हुई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।







Be First to Comment