Press "Enter" to skip to content

पालतू कुत्ते की हत्या के बाद समझौते का दबाव, जान से मारने की धमकी का आरोप; महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी शहर की शांतिनगर कॉलोनी निवासी प्रीति परिहार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर पड़ोसी गोलू खटीक (दिव्यांशी वाटर प्लांट संचालक) और उसके ड्राइवर पर पालतू कुत्ते की हत्या के बाद धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 को गोलू खटीक और उसके ड्राइवर ने लाठी-डंडों से हमला कर उनके पालतू कुत्ते को मार डाला। इस मामले में फिजिकल थाना पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 0167 दर्ज की है। इसके बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और कथित तौर पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं।

प्रीति परिहार का आरोप है कि समझौता करने से इनकार करने पर आरोपी उन्हें, उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने तथा झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि गोलू खटीक डायल-112 वाहन चलाने का काम करता है और कथित रूप से पुलिस विभाग में होने का हवाला देकर कार्रवाई से बचने की बात कहता है।

महिला ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!