शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम असुआखेड़ी में रविवार को रेलवे ट्रैक पर 50 वर्षीय देवीसिंह रावत पुत्र रामजीलाल रावत का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सिरसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
परिजनों के अनुसार, देवीसिंह शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे बिना बताए घर से निकल गए थे। बाद में पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना दी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला दुर्घटना का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। मृतक अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।







Be First to Comment