Press "Enter" to skip to content

पुणे में चमके शिवपुरी के आर्यन अवस्थी, TCS बैडमिंटन टूर्नामेंट में बने उपविजेता / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के युवा खिलाड़ी आर्यन अवस्थी ने पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित TCS JLR बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर शिवपुरी का नाम रोशन किया है। वर्तमान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में JLR साइबर सिक्योरिटी टीम में कार्यरत आर्यन ने करीब 500 खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में उपविजेता बनकर अपने कॉर्पोरेट जीवन की पहली ट्रॉफी हासिल की।

आर्यन स्कूल और कॉलेज स्तर पर बैडमिंटन तथा विशेष रूप से टेबल टेनिस में कई पदक और ट्रॉफियां जीत चुके हैं। वर्तमान में वे TCS टेबल टेनिस टीम के कप्तान हैं और आगामी विभिन्न कॉर्पोरेट टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में कंपनी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सीएम अवस्थी, कल्पना अवस्थी और कोच निखिल चौकसे को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!