Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में 3 सितंबर को निकलेगी यादव समाज की भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, आयोजन समिति गठित / Shivpuri News

शिवपुरी। यादव समाज, शिवपुरी की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समाज की पारंपरिक एवं भव्य शोभायात्रा 3 सितंबर 2026 (गुरुवार) को निकाली जाएगी। बैठक में शोभायात्रा को ऐतिहासिक, अनुशासित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति का भी गठन किया गया।

समिति में दुर्ग सिंह पटैल (शंकरपुर) को अध्यक्ष, बलवीर यादव (पार्षद) को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह यादव (फौजी) को कोषाध्यक्ष तथा हरिसिंह यादव को सचिव बनाया गया। बैठक में यादव महासभा के प्रदेश प्रमुख प्रधान महासचिव कल्याण सिंह यादव (बंटी भैया), जिलाध्यक्ष श्याम यादव (वैधारी), उपेन्द्र यादव, रामसिंह यादव, भरत यादव, दामोदर मास्टर, सुघरसिंह मास्टर सहित समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए प्रत्येक परिवार से सक्रिय सहभागिता की अपील की। बैठक का संचालन गोलू यादव (पाली) ने किया। अंत में भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक गौरव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!