Press "Enter" to skip to content

22 मजदूरों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, 3.50 लाख की मजदूरी नहीं मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के 22 मजदूरों ने कलेक्टर को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि करीब 3.50 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों ने ठेकेदारों पर पैसे रोकने, धमकाने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो 1 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठेंगे और कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

जानकारी के अनुसार मजदूरों ने 11 मई से 8 जून 2026 तक ग्वालियर बायपास स्थित ललित गोयल की बिल्डिंग में दिन-रात करीब 15 घंटे काम किया। उनका कहना है कि उन्होंने 12 हजार वर्ग फुट टाइल्स लगाने, 2 हजार वर्ग फुट बजरी तीसरी मंजिल तक पहुंचाने और 500 बॉक्स टाइल्स चढ़ाने का कार्य किया, जिसकी कुल मजदूरी 3.50 लाख रुपये बनती है।

मजदूरों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार महेश कुशवाह और अरविंद सिंह जादौन भुगतान नहीं कर रहे हैं। वहीं, बिल्डिंग मालिक से संपर्क करने पर भी मजदूरी देने से इनकार कर दिया गया। मजदूरों का यह भी आरोप है कि पैसे मांगने पर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई।

मजदूरों ने बताया कि उन्होंने पहले सीएम हेल्पलाइन और कोतवाली थाना में भी शिकायत की थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब उन्होंने कलेक्टर से मजदूरी दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!