शिवपुरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर आज सोमवार को जनपद पंचायत भवन पिछोर में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती केम्प का आयोजन किया गया। इस कैंप में गांवो से 52 शिक्षित बेरोजगार अभ्यार्थियों ने पंजीयन कराया गया। जिसमें एसआईएस इंडिया लिमिटेड नीमच के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी सुरेन्द्र कुमार के मापदंड के अनुसार 20 युवाओं का चयन हुआ।
इन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो का मंदिर, सांची स्तूप, आगरा का ताजमहल पर अपनी सेवाएं देंगे। संबंधित उम्मीदवार को 12000 से 15000 की सैलरी पर रखा जाएगा। साथ ही पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, इंश्योरेंस एवं दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं। यह कैंप जनपद पंचायत सीईओ लक्ष्मीनारायण पीपल एवं आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक तृप्ति राय के द्वारा बच्चों को नियुक्ति पत्र दिया गया एवं एसआईएस के बारे में जानकारी दी। विकासखंड प्रबंधक सरदार बेग एवं सुमित कुमार, सुरेन्द्र लोधी की उपस्थिति एवं सहयोग से संपन्न हुआ।
जनपद पंचायत खनियांधाना में कैम्प कल
जनपद पंचायत भवन खनियांधाना में 15 फरवरी को भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा। 16 फरवरी को जनपद पंचायत करैरा में, 17 फरवरी को जनपद पंचायत शिवपुरी में आयोजित किए जाएगें। इस आठ दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन प्रातः 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा।
शिक्षित बेरोजगार युवा जिनकी योग्यता 10वीं पास, उम्र 21 से 37 वर्ष, ऊंचाई 168 से.मी. एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 12वीं पास, कंप्यूटर कोर्स, उम्र 21 से 35 वर्ष, ऊंचाई 170 से.मी. हो, वे निर्धारित तिथियों में 10वीं अंकसूची की फोटोकॉपी, दो फोटो, आधार कार्ड फोटो कॉपी लेकर उपस्थित हों। चयनित उम्मीदवार द्वारा रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रूपए रहेगा। अधिक जानकारी वेवसाइट www.ssciindia.com तथा मोबाइल नम्बर 9079850906 पर संपर्क कर सकते है।




