Press "Enter" to skip to content

ई-फाइलिंग और ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था लागू करने की मांग, भाजपा पार्षद ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी के वरिष्ठ भाजपा पार्षद विवेक अग्रवाल ने नगर पालिका में ई-फाइलिंग और ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई फाइलों का भुगतान ऑफलाइन और चेक के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे फाइलें लंबित रहने और भ्रष्टाचार की आशंका बनी रहती है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी फाइलों की ऑनलाइन प्रोसेसिंग और ई-पेमेंट की व्यवस्था लागू की जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता आए और फाइलों को अनावश्यक रूप से रोके जाने की संभावना समाप्त हो।

पार्षद विवेक अग्रवाल ने ज्ञापन में शहर की प्रमुख सड़कों की बदहाल स्थिति का भी मुद्दा उठाया है। उन्होंने कोर्ट रोड, प्रगति बाजार सहित बाजार क्षेत्र और अन्य प्रमुख मार्गों की क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र डामरीकरण कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन कर सकेगी।

पार्षद ने मांग की है कि नगर पालिका में पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था जल्द लागू की जाए और शहर की प्रमुख सड़कों का शीघ्र निर्माण कराया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!