Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में अंतरराज्यीय जुआ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपी गिरफ्तार; 45.15 लाख की संपत्ति जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय संगठित जुआ गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 65 हजार रुपये नकद, चार कारें, 17 मोबाइल फोन और दो ताश की गड्डियां जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 45 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

29 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि फोरलेन स्थित भजन होटल के पीछे एक ढाबे की पहली मंजिल पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

मौके पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों से आकर संगठित रूप से जुआ खेल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. कैलाश पुत्र मुरारी धाकड़ (40) निवासी कुमरौआ, थाना कोलारस


2. विजय पुत्र संतोष पाल (35) निवासी बदरवास


3. अंकित पुत्र भरोसी लाल रजक (33) निवासी बेहटा, थाना कोलारस


4. इन्द्रपाल पुत्र भूरा खटीक (28) निवासी टीला, थाना कोलारस


5. अरविन्द पुत्र प्रकाश ओझा (36) निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, बदरवास


6. आदित्य पुत्र पवन जैन (27) निवासी एबी रोड, बदरवास


7. अजीत पुत्र रामजी लाल राय (40) निवासी पाली, थाना भौंती


8. सूरज पुत्र बदलूराम खटीक (35) निवासी सिविल लाइन, झांसी (उ.प्र.)


9. पंकज पुत्र भागवत शर्मा (35) निवासी विजयपुर मंडी, जिला श्योपुर


10. अवतार सिंह पुत्र जगन्नाथ धाकड़ (50) निवासी धौलागढ़, थाना सुभाषपुरा


11. विजय पुत्र जगदीश शर्मा (50) निवासी रायगढ़, थाना इंदर


12. अंकु उर्फ रवि उर्फ रोहित पुत्र दौलतराम राय (35) निवासी दर्पण कॉलोनी, डेयरी के आगे, फिजिकल, शिवपुरी


13. भूरा पुत्र रामजी लाल बाथम (30) निवासी धौलागढ़, थाना सुभाषपुरा


14. नागेश पुत्र बलराम रावत (40) निवासी बेहटा, थाना कोलारस


15. सुनील पुत्र इमरत लाल बाथम (30) निवासी धौलागढ़, थाना सुभाषपुरा


16. सोनेराम पुत्र भरोसी लाल रजक (35) निवासी बेहटा, थाना कोलारस


17. विनोद पुत्र शम्भूदयाल पाराशर (37) निवासी धौलागढ़, थाना सुभाषपुरा



पुलिस ने मौके से 1 लाख 65 हजार रुपये नकद, दो ताश की गड्डियां, 17 मोबाइल फोन और जुआ खेलने आए आरोपियों की चार कारें जब्त कीं। जब्त वाहनों में तीन स्विफ्ट डिजायर और एक मारुति अर्टिगा शामिल है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 45 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है।

कोतवाली थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 579/2026 दर्ज करते हुए धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उप निरीक्षक विवेक भट्ट, सुमित शर्मा, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह परिहार, अवतार सिंह, मोहन चौहान, आरक्षक जितेंद्र रावत, रवि शर्मा, राहुल कुमार, दिलशाद खान, अजीत राजावत तथा चालक शरद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!