शिवपुरी जिले के बैराड थाना क्षेत्र के बागौदा तिराहे पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उसे प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार भीमलाठ गांव निवासी 35 वर्षीय केदार यादव पुत्र उम्मेद यादव बुधवार शाम बाइक से शिवपुरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बैराड थाना क्षेत्र के बागौदा तिराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि केदार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों की मदद से उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।







Be First to Comment