शिवपुरी। शिवपुरी में पुलिस द्धारा सट्टा खिलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में देहात पुलिस ने 6 सटोरियों को पकड़ा और उनका बाजार में पैदल जुलूस भी निकाला गया। पैदल जुलूस में सटोरिये कहते नजर आए कि पुलिस हमारी बाप है सट्टा खिलाना पाप है।
शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चन्देल की सूचना पर देहात थाना अंतर्गत 6 सटोरियो को गिरफ़्तार किया है। इन 6 सटोरियो से सट्टे की पर्ची भी जब्त की गई है। दरअसल शिवपुरी में कई दिनों से सट्टे का कारोबार चल रहा था। जिसकी सूचना जब एसपी राजेश सिंह चन्देल को लगी तभी एसपी द्वारा सभी थानों को कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए गए। सोमवार को देहात थाना ने 6 सटोरिए सिकंदर, तिलक रावत, मनोज कुशवाह, मनोज सैन, छप्पन कुशवाह, विजय जाटव को गिरफ़्तार कर उनका पैदल जुलूस भी निकाला। इन सटोरियों को पुलिस ने गौ-शाला व सुभाष पार्क से पकड़ा। वहीं सटोरियों को पकड़कर एसडीएम के यहां पेश किया गया जहां उन्हें जमानत दे दी गई।






Be First to Comment