Press "Enter" to skip to content

शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, मुख्य मार्ग किनारे पंचायत भूमि पर निर्माण रोकने के लिए पुलिस-राजस्व टीम से संयुक्त कार्रवाई कराने की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत भौंती की सरपंच ज्योति गुप्ता ने कलेक्टर शिवपुरी को आवेदन देकर पंचायत की शासकीय भूमि पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण का मामला उठाया है। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम से मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

कलेक्टर को दिए आवेदन में सरपंच ने बताया कि सिरसौद-पिछोर मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर विशंभर दयाल छिरोलिया एवं उनके पुत्रों द्वारा पंचायत की अनुमति के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि यह निर्माण शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत ने 21 जुलाई 2026 को संबंधित पक्ष को सूचना पत्र जारी कर निर्माण रोकने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि संबंधित लोगों ने सूचना पत्र लेने से इनकार कर दिया और निर्माण कार्य जारी रखा।

सरपंच ने उल्लेख किया है कि इससे पहले 20 मई 2026 को इसी स्थान से अतिक्रमण हटाया गया था, जहां ग्राम पंचायत द्वारा बाउंड्री बॉल स्थापित की गई थी। इसके बावजूद दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया है।

सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाए, अवैध निर्माण हटाया जाए तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि उक्त भूमि पर ग्राम पंचायत की दुकानें प्रस्तावित हैं और उसकी फाइल पहले से संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!