Press "Enter" to skip to content

गलत दवा से 25 बीघा सोयाबीन फसल बर्बाद होने का आरोप, किसान ने 4 लाख के नुकसान की शिकायत कलेक्टर से की / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम खोईया निवासी किसान हरिचरण यादव ने कलेक्टर शिवपुरी को शिकायत देकर कृषि दवा विक्रेता पर गलत एवं अमानक दवा बेचने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि दवा के छिड़काव के बाद उसकी करीब 25 बीघा सोयाबीन की फसल पूरी तरह खराब हो गई, जिससे उसे लगभग 4 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, हरिचरण यादव की कृषि भूमि सर्वे नंबर 71, 86, 33 और 34 ग्राम खोईया में स्थित है, जहां उन्होंने इस वर्ष सोयाबीन की फसल बोई थी। खेत में खरपतवार नष्ट करने के लिए उन्होंने रघुवंशी एग्रीटेक मार्केटिंग एलएलपी, रघुपुरम कॉलोनी, फतेहपुर रोड, बिग सिनेमा के पास, शिवपुरी से कृषि दवा खरीदी थी।

किसान का आरोप है कि विक्रेता की सलाह के अनुसार दवा का छिड़काव करने के बाद उसकी लगभग पूरी सोयाबीन फसल नष्ट हो गई। जब वह शिकायत लेकर विक्रेता के पास पहुंचा तो कथित तौर पर जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया गया। किसान का कहना है कि विक्रेता ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि इसकी जिम्मेदारी दवा निर्माता कंपनी की है और वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकता।

हरिचरण यादव ने आवेदन में बताया है कि गलत अथवा अमानक स्तर की दवा के कारण उसे करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!