Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, NEET जांच, पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द की उठाई मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर NEET परीक्षा में कथित धांधली की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।

संगठन ने ज्ञापन में कहा कि NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से लाखों मेधावी विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। संगठन का दावा है कि इस मुद्दे को जिला स्तर पर सबसे पहले उसने उठाया था। ज्ञापन में परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय जांच कराने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई है।

ज्ञापन में हाल के दिनों में पत्रकारों के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनके साथ होने वाली घटनाएं गंभीर विषय हैं। संगठन ने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनके साथ अभद्रता या धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा संगठन ने स्पष्ट किया कि वह छात्रों और आम जनता के हितों की लड़ाई का समर्थन करता है, लेकिन जातिवादी बयानबाजी, सामाजिक वैमनस्य और नफरत फैलाने वाली टिप्पणियों का कड़ा विरोध करता है। संगठन ने समाज में भाईचारे, सद्भाव और समरसता बनाए रखने की अपील की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!