Press "Enter" to skip to content

जांच में गड़बड़ी की पुष्टि का दावा, फिर भी कार्रवाई नहीं, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी में एक बार फिर शिक्षक भर्ती को लेकर विवाद सामने आया है। एक शिकायतकर्ता ने कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षक के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शिकायतकर्ता गुलाब सिंह राजावत का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2025 में पोहरी विकासखंड के अमरपुरा विद्यालय में पदस्थ संविदा शिक्षक पृथ्वीपाल सिंह जादौन की नियुक्ति को लेकर शिकायत की थी। इस मामले की जांच एसडीएम पोहरी द्वारा की गई और जांच प्रतिवेदन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया।

शिकायतकर्ता का दावा है कि जांच रिपोर्ट में स्थानीय निवास प्रमाण पत्र को अप्रमाणित बताया गया और नियुक्ति में नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई। इसके बावजूद कई महीने बीत जाने के बाद भी संबंधित शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कार्रवाई के लिए फाइल अलग-अलग कार्यालयों में भेजी गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिल रहा है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षक को पद से हटाया जाए, एफआईआर दर्ज की जाए और शासन से प्राप्त वेतन व अन्य लाभों की वसूली की जाए।

फिलहाल यह शिकायत जनसुनवाई के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुंची है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या निर्णय लेता है। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता के ये आरोप हैं, जिन पर प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!