Press "Enter" to skip to content

बेटे से कहासुनी के बाद नमोनगर में घर से लापता हुई 50 वर्षीय महिला, कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के नमोनगर कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय जानकी बाई आदिवासी घर से लापता हो गई हैं। महिला के पति नेवालाल आदिवासी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नेवालाल आदिवासी ने बताया कि उनके चार बेटे हैं। बड़ा बेटा भोपाल में रहता है, जबकि वह अपनी पत्नी और तीन बेटों कमल, मोहित व रोहित के साथ नमोनगर स्थित घर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को छोटे बेटे कमल से किसी बात को लेकर उनकी पत्नी की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद 19 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे वह बिना किसी को बताए घर से चली गईं।

परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। महिला अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गई हैं।

महिला का हुलिया गोरा रंग, दोहरा बदन बताया गया है। घटना के समय वह लाल रंग की साड़ी पहने हुई थीं।

कोतवाली थाना पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 87/2026 दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या कोतवाली शिवपुरी को सूचित करें या परिजन के इस नंबर 7415999214 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!