Press "Enter" to skip to content

नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी: आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम / Shivpuri News

शिवपुरी के ऐतिहासिक नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी तोप के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी या उसके बारे में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

यह मामला नरवर थाना क्षेत्र का है, जहां 15 जुलाई को कचहरी महल में रखी 14 तोपों में से एक तोप चोरी होना सामने आया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यदि किसी व्यक्ति के पास इस चोरी से जुड़ी कोई विश्वसनीय जानकारी है, तो वह शिवपुरी पुलिस से संपर्क कर सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!