शिवपुरी जिले के कोलारस में छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां कर उन्हें परेशान करने वाले एक मनचले के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी का शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल जुलूस भी निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, टिल्ला खान (35) पुत्र मुन्ना खान, निवासी कटरा मोहल्ला, कोलारस पुराने पुलिस थाने के पास स्थित कन्या विद्यालय परिसर और स्कूल के बाहर छात्राओं पर फब्तियां कसकर उन्हें परेशान करता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का एबी रोड, पुराने थाना क्षेत्र, कन्या विद्यालय के सामने स्थित एप्रोच रोड और सदर बाजार में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस ने आमजन को असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश भी दिया।
कोलारस थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।







Be First to Comment