लोकसभा सचिवालय से प्रकाशित पुस्तक में केपी यादव के कार्यों का उल्लेख
शिवपुरी। अगर द रियल हीरो की बात की जाए तो उनके सांसद केपी यादव का नाम सबसे पहले सामने आता है। उन्होंने कोरोना जैसी भयंकर महामारी के दौर में अपनी दो साल की सांसद निधि लगभग 10 करोड़ रूपए न की दान की बल्कि स्वयं भी दिन-रात राहत कार्यों में लगे रहे। इसलिए संसद के निचले सदन लोकसभा द्धारा अपने सचिवालय से कोविड 19 वैश्विक महामारी 2020-21 के दौरान अभिनव और उत्कृष्ट कार्य करने वाले संसद सदस्यों के अनुभव व कार्यों का संग्रह कर एक पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। जिसमें गुना, शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर केपी यादव का भी उल्लेख है।
सांसद केपी यादव ने अपने 2 वर्ष की सांसद निधि लगभग 10 करोड़ प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करते हुए सैनिटाइजर वितरण मास्क वितरण, सीएचसी, पीएचसी चिकित्सालय का सतत निरीक्षण आदि कार्यों के माध्यम से अपनी सक्रियता बनाए रखी। लोकसभा सचिवालय से प्रकाशित पुस्तक में गुना सांसद डॉ. केपी यादव के उत्कृष्ट कार्यों के उल्लेख के रूप में अपने निजी स्टाफ को कॉल सुनने के लिए 24 घण्टे कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश, कोविड केयर होम्स का निरीक्षण, आपदा प्रबंधन समिति की बैठकों में सहभागिता, जिला एवं मंडल स्तरके कार्यकर्ताओं द्धारा किए जा रहे कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग, जिला चिकित्सालय राहत सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चितता हेतू समय-समय पर अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठकें आदि कार्यों को लोकसभा द्धारा अपनी पुस्तक में प्रकाशित किया गया है। पुस्तक में लोकसभा अध्यक्ष अध्यक्ष ओम बिरला द्धारा भी वैश्विक महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सक्रिय सांसदों की कार्यशैली को संसद की प्रतिबद्धता का उदाहरण देते हुए जनसेवा की भावना की सराहना की है।






Be First to Comment