Press "Enter" to skip to content

चरित्र शंका को लेकर विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना अंतर्गत लुकवासा चौकी क्षेत्र के रामपुरी गांव में 23 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर एक नर्सरी में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान मर्दन सिंह आदिवासी (23), निवासी रामपुरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात उसका अपनी पत्नी से चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के पिता गोविंद सिंह आदिवासी का आरोप है कि शनिवार सुबह पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया, जिन्होंने मर्दन के साथ मारपीट की और उसे अपने साथ ले गए।

परिजनों का यह भी आरोप है कि बाद में दोनों पक्ष लुकवासा पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने मर्दन को भी बुलाया और चौकी में उसके साथ मारपीट की। हालांकि, पुलिस ने इस आरोप की पुष्टि नहीं की है।

लुकवासा चौकी प्रभारी बैजनाथ मिश्रा ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्ष चौकी आए थे, जहां आपसी सहमति से समझौता हो गया था। इसके बाद पत्नी अपने मायके वालों के साथ चली गई, जबकि तीन वर्षीय बेटे को मर्दन अपने साथ घर ले आया। रविवार सुबह मर्दन के आत्महत्या करने की सूचना मिली।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!