Press "Enter" to skip to content

पत्नी पर पुलिसकर्मी संग जाने का आरोप, पति बोला- ₹2.70 लाख और जेवर लेकर गई, 36 कॉल व 19 वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर अपनी पत्नी के एक पुलिसकर्मी के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। साथ ही पत्नी, संबंधित व्यक्ति और अन्य के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता दीपक गोलिया पुत्र श्री गजेन्द्र गोलिया, निवासी कोलारस ने बताया कि उसकी पत्नी रचना गोलिया का पिछले करीब तीन माह से भानु सोलंकी जो इंदार थाना जिला शिवपुरी में पुलिस विभाग में पदस्थ है जिसपर पत्नी को भगाने के आरोप लगाए हैं।जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी दोनों छोटे बच्चों को उसके पास छोड़कर चली गई। आरोप है कि जाते समय वह घर से 2.70 लाख रुपये नकद, 5 सोने और 4 चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई।दीपक का कहना है कि उसने 13 जुलाई को कई बार भानु सोलंकी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। बाद में 16 जुलाई को कॉल बैक आने पर भानु सोलंकी ने कथित रूप से कहा कि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रह रही है। वहीं आवेदनकर्ता का दावा है कि उसके पास दोनों के बीच बातचीत की 36 कॉल रिकॉर्डिंग और 19 वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उसने पत्नी को वापस लाने के कई प्रयास किए, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं है। साथ ही उसे झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकियां दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने यह भी कहा कि इस संबंध में पहले भी कोलारस थाने में शिकायत की थी, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।दीपक गोलिया ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच करने, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!