शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कठमई फोरलेन तिराहे के पास शुक्रवार को पानी से भरे गड्ढे में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

फोरलेन किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, मचा हड़कंप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- एक माह पुराने प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News
- मगरौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.2 ग्राम स्मैक और बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार / Shivpuri News
- एसपी कार्यालय के बाहर परिजनों का प्रदर्शन, नाबालिग से मिलने नहीं देने का आरोप / Shivpuri News
- 3500 किलो की 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी, गार्ड ड्यूटी छोड़ घर गए तो ट्रॉली से किले से उतार ले गए चोर / Shivpuri News
- पत्नी पर पुलिसकर्मी संग जाने का आरोप, पति बोला- ₹2.70 लाख और जेवर लेकर गई, 36 कॉल व 19 वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment