शिवपुरी। भौंती थाना पुलिस ने करीब एक माह पहले हुए प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को ग्राम भयावन मजरा पीपरवाला निवासी मीना लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उनके पति प्रभान सिंह लोधी को घर से खींचकर बाहर निकाला और लाठी, डंडों व पत्थरों से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
इस मामले में भौंती थाने में अपराध क्रमांक 196/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने फरार आरोपी पुष्पेन्द्र पाल (31) पुत्र मुलायम पाल, निवासी ग्राम भयावन मजरा भोड़न, थाना भौंती को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।











Be First to Comment