Press "Enter" to skip to content

संत रविदास जी ने भारतीय समाज तथा सनातन धर्म को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया – सगर / Shivpuri News

शिवपुरी। संत रविदास जी ने भारतीय समाज तथा सनातन धर्म को नई उचाईयों तक पहुंचाया। छुआ छूत व उंच नीच का भेदभाव को दूर करने में उनके दार्शन काफी प्रभावशाली रहा था। उनमें दैवीय शक्ति थी। जिसकी जानकारी उनकी जीवनी को पढ़ने से मिलती है। संत रविदास की दर्जनों कहानियां अदबुद व आश्चर्यजनक है। यह बात डॉ. वीरसिंह सगर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा ने संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर ठकुरपुरा अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। रविवादास जयंती पर 19 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा जिला मंत्री ने बताया कि संत रविदास द्धारा बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकृष्ण सोलंकी ने कहा कि संत रविदास का जन्म माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को बनारस में हुआ था। उन्होंने आध्यत्मिक व भक्तिमार्ग से समाज के सभी लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इसलिए वे भक्तिकवि के रूप में याद किए जाते हैं। इस अवसर पर कल्‍पना पारस, ऊषा परिहार, आकाश नर्वरे, खेमराज मोर्य, मलखान परिहार, प्रमोद, बवीता जाटव, अंजली जाटव, दीपक, वीरसिंह जाटव, नीरज सागर, ममता, राहुल खटीक ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!