Press "Enter" to skip to content

थीम रोड पर मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, कोलारस के युवक की दर्दनाक मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंपस के पास स्थित थीम रोड पर मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूरा धाकड़ पुत्र रणधीर धाकड़, निवासी ग्राम कुमरौआ, थाना कोलारस के रूप में हुई है। बताया गया है कि भूरा धाकड़ मंगलवार शाम बाइक से कोलारस से शिवपुरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सीआरपीएफ कैंपस के पास थीम रोड पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

देहात थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!