Press "Enter" to skip to content

20 फीट ऊपर डाल पर बैठा था 12 फीट लंबा अजगर;  पकड़कर जंगल में छोड़ दिया / Shivpuri News

शिवपुरी में एक पेड़ पर 12 फीट लंबा अजगर शिकार के बाद आराम करता दिखा। सूचना के बाद रेंजर और सांप पकड़ने वाली एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। अजगर को बांस में हुक लगाकर पेड़ से नीचे गिराया गया और फिर पकड़कर जंगल में छोड़ा गया।

घटना सोमवार सुबह की शहर के सिंधिया ट्रस्ट की छत्री कॉलोनी की है। अजगर पेड़ पर करीब 20 फीट ऊपर बैठा था। मामले की जानकारी तत्काल नेशनल पार्क की रेंजर पिंकी रघुवंशी को दी गई। इसके बाद वे एक्सपर्ट दाताराम, नरेंद्र कुमार सहित टीम के साथ मौके पर पहुंची

रेस्क्यू टीम ने अजगर को पेड़ से नीचे उतारने के लिए लोहे के हुक लगे एक लंबे बांस का सहारा लिया। फिर एक सदस्य पेड़ के पास बनी एक दीवार पर चढ़ा और अजगर को नीचे गिराया। टीम ने उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया है। अजगर कुछ खाने के बाद यहां पेड़ पर लिपटा हुआ था।

पहले भी निकले हैं कई अजगर
छत्री परिसर नेशनल पार्क की बाउंड्री से कुछ दूरी पर ही स्थित है। साथ ही यहां आसपास काफी जंगली क्षेत्र है। इस कारण यहां पहले भी कई बार अजगर निकल चुके हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!