Press "Enter" to skip to content

50 किसानों ने खेतों तक पहुंच के लिए लगाई गुहार, रास्ते से कब्जा हटाने और सीमांकन की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की तहसील शिवपुरी के ग्राम पंचायत चिटोरा के ग्रामीणों और किसानों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर वर्षों पुराने खेतों के रास्ते को बहाल कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते पर कब्जा होने से वे अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम चिटोरा स्थित सर्वे नंबर 319, 320, 321, 280, 282, 287 सहित अन्य भूमि पर करीब 50 किसानों की लगभग 200 से 250 बीघा कृषि भूमि स्थित है। इन खेतों तक आने-जाने के लिए वर्षों पुराना रास्ता बना हुआ था, जिस पर वर्ष 2003 में खड़ंजा निर्माण भी कराया गया था। लेकिन वर्तमान में यह रास्ता बंद हो गया है, जिससे किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है।

किसानों ने ज्ञापन में बताया कि तहसील रिकॉर्ड के अनुसार सर्वे नंबर 291 से 293 के बीच शासकीय भूमि पर रास्ता दर्ज है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस पर कब्जा कर लिया गया है। इसके कारण किसानों की खेती प्रभावित हो रही है और कई खेत खाली पड़े हुए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय रिकॉर्ड के अनुसार रास्ते का सीमांकन कराकर कब्जा हटाया जाए और रास्ते को शीघ्र खुलवाया जाए, ताकि किसान अपनी भूमि तक पहुंचकर फसल की बुवाई और अन्य कृषि कार्य कर सकें।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!