Press "Enter" to skip to content

20 लाख की सरसों गबन कांड में फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पोहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने करीब 20.62 लाख रुपये की सरसों के गबन के मामले में फरार चल रहे आरोपी होली गुर्जर निवासी धौलपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 5 मई 2026 को ग्राम तिघरा खोड़ निवासी दिनेश धाकड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सरसों से भरा करीब 250 क्विंटल माल से लदा ट्रक, जिसकी कीमत लगभग 20.62 लाख रुपये थी, का आपराधिक न्यासभंग कर गबन कर लिया गया। शिकायत पर पोहरी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी पोहरी आनंद राय के निर्देशन में थाना प्रभारी रवि चौहान ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। पुलिस की अलग-अलग टीमें मुरैना और धौलपुर भेजी गईं।

जांच के दौरान पहले छोटू जाटव, राजू शर्मा (चालक), जितेंद्र बाथम सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी में इस्तेमाल ट्रक और धौलपुर के रजौरा खुर्द स्थित व्यापारी के कब्जे से 120 क्विंटल सरसों बरामद की गई थी। इस कार्रवाई में करीब 26 लाख रुपये कीमत का ट्रक और सरसों बरामद हुई थी।

प्रकरण की विवेचना के दौरान फरार आरोपी होली गुर्जर को 11 जुलाई को धौलपुर से गिरफ्तार किया गया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रवि चौहान सहित पोहरी थाना पुलिस एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!