Press "Enter" to skip to content

छुट्टी के कुछ देर बाद भरभराकर गिरी स्कूल की छत, बाल-बाल बची दर्जनों बच्चों की जान / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के कोलारस अनुविभाग के बादलहारा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार शाम बड़ा हादसा टल गया। स्कूल की छुट्टी होने के कुछ देर बाद बरामदे की जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय विद्यालय परिसर में कोई छात्र या शिक्षक मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5 बजे विद्यालय के बरामदे की छत अचानक ढह गई। स्कूल की छुट्टी पहले ही हो चुकी थी, इसलिए परिसर पूरी तरह खाली था। यदि यह हादसा स्कूल समय के दौरान होता तो कई बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे।

विद्यालय के प्राचार्य कन्हैयालाल ने बताया कि परिसर में बना अतिरिक्त कक्ष लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। सुरक्षा के मद्देनजर उसे पहले ही बंद कर दिया गया था और सभी कक्षाओं का संचालन मुख्य भवन में कराया जा रहा था।

प्राचार्य के अनुसार जर्जर भवन की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी थी। भवन की मरम्मत अथवा नए निर्माण के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया था, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हो सकी। अब छत गिरने की घटना के बाद स्कूल भवनों की सुरक्षा व्यवस्था और जर्जर शासकीय भवनों की निगरानी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!