Press "Enter" to skip to content

मानसिक प्रताड़ना के चलते भोला ने लगाई फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मीटमार्केट क्षेत्र में निवास करने वाले भोला शाक्य पुत्र रामू शाक्य उम्र 21 साल ने पत्नि से तंग आकर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार भोला शाक्य मीटमार्केट सईसपुरा में निवास करता था। उसके परिजनों द्वारा यह बताया जा रहा हैं कि भोला की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी के बाद से ही पति-पत्नि में आए दिन विवाद होता रहता था वह उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। कुछ दिन पूर्व लड़की के पिता अपनी पुत्री अपने घर ले गए इस कारण वह मानसिक दवाब में रहने लगा और हो सकता हैं इसी के चलते उसने फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!