Press "Enter" to skip to content

प्रदेश मीडिया प्रभारी बने रामनिवास बघेल, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी / Shivpuri News

शिवपुरी। विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति महासंघ, मध्यप्रदेश ने शिवपुरी जिले के ग्राम चिन्नौदी निवासी रामनिवास बघेल को संगठन का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी दो वर्ष के लिए की गई है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान सिंह बघेल, प्रदेशाध्यक्ष केशर सिंह धनगर, संगठन मंत्री पटेल मधुसूदन धनगर, जीएस धनगर एवं महासचिव राजू सिंह पाल की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया। संगठन ने बताया कि रामनिवास बघेल की सक्रियता, लगन, मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महासंघ के अनुसार, विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतु वर्ग के अंतर्गत मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग की 51 जातियां शामिल हैं। सरकार द्वारा इन वर्गों के लिए संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने रामनिवास बघेल को शुभकामनाएं दीं। वहीं रामनिवास बघेल ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!