Press "Enter" to skip to content

कपिलधारा योजना के बिल में रिश्वतखोरी, सरपंच दंपती रंगे हाथ गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पिछोर में लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुंगीपुर ग्राम पंचायत की महिला सरपंच और उसके पति को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, मामला खनियाधाना जनपद की जुंगीपुर ग्राम पंचायत का है। शिकायतकर्ता राहुल यादव के नाम स्वीकृत कपिलधारा कूप निर्माण योजना के बिल को पास करने के एवज में सरपंच पति द्वारा 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया। पिछोर की संकट मोचन कॉलोनी स्थित सरपंच के निवास पर जैसे ही 20 हजार रुपये की रिश्वत ली गई, लोकायुक्त टीम ने महिला सरपंच और सरपंच पति को रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व लोकायुक्त निरीक्षक उपेंद्र दुबे ने किया। टीम में अंजली शर्मा, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवैया, प्रधान आरक्षक हेमंत शर्मा, आरक्षक प्रशांत कुशवाहा, अंकित शर्मा, सुरेंद्र सेमल, कफील खान, दिसंबर भदौरिया, बलवीर सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लोकायुक्त द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More from BadarwasMore posts in Badarwas »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!