Press "Enter" to skip to content

साजिद विद्यार्थी बने कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आदेश अनुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभय वर्मा के द्धारा शिवपुरी जिले के सक्रिय कार्यकर्ता पूर्व पार्षद साजिद विद्यार्थी को शिवपुरी जिले का नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

रविवार को गांधी आश्रम में जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा द्धारा विधायक प्रागीलाल जाटव, पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल सहित जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों और नगर के सक्रिय कार्यकर्ता की उपस्थिति में साजिद विद्यार्थी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विद्यार्थी ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, केपी सिंह, जयवर्धन सिंह, अशोक सिंह, श्रीप्रकाश शर्मा का आभार  व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्‍मेदारी सौंपी गई है उस जवाबदारी को निर्माण कर्तव्य निष्ठा के साथ करने का संकल्प लेकर 2023 में कांग्रेस पार्टी को संपूर्ण जिले में विजय बनाने का संकल्प लिया है और अपने समस्त सहयोगी के साथ सक्रियता से कार्य करते हुए समस्त  नगरिय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को विजय बनाने हेतु संकल्प लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!