Press "Enter" to skip to content

राहुल गांधी के पिता पर की गई टिप्‍पणी का शिवपुरी की सड़कों पर विरोध, कांग्रेस ने असम के सीएम का फूंका पुतला / Shivpuri News

शिवपुरी। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का राहुल गांधी के ऊपर बयान पर कांग्रेस की ओर से खासा नारजगी व्यक्त की जा रही है। कांग्रेस ने रविवार को बयान के विरोध में माधव चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई ने भी देशभर में मुख्यमंत्री के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया और मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।

 

इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि, हार सामने देख असम के (कांग्रेस के भगोड़े) मुख्यमंत्री ने मानसिक संतुलन खो कर राजनीतिक दिवालियेपन की सब हदें पार कर ली। अब मोदी जी की निष्ठा प्राप्त करने के लिए अपनी पुरानी पार्टी को गाली देना जरूरी है। ये हेमंता सरमा के छिछोरेपन व घटिया सोच का सबूत है।

उत्तराखंड में शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक टिप्पणी करते हुए बोला कि, पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के बेटे होने का सबूत मांगा था, वायनाड के सांसद को सेना से सबूत मांगने का कोई अधिकार नहीं है।

दरअसल 2016 में पाकिस्तान में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में एयरस्ट्राइक का सबूत मांगने पर असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला था।

यह विरेाध प्रदर्शन एनएसयूआई एवं अन्य कांग्रेस साथियों द्धारा शांतनु सिंह कुशवाह व कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष साजिद विघार्थी के नेतृत्व में किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!