Press "Enter" to skip to content

शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप, आदिवासी युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम चिटोरा निवासी हेमंत आदिवासी ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर गांव के एक व्यक्ति पर उसके घर के सामने स्थित शासकीय भूमि पर कथित कब्जा करने, गाली-गलौज, मारपीट की धमकी देने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। साथ ही संबंधित थाना पर शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, हेमंत आदिवासी का आरोप है कि गांव के भारत जाटव ने उसके घर के सामने सर्वे क्रमांक 465/1 की शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ अभद्रता की तथा मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि उसने मामले की शिकायत सतनवाड़ा थाने में की थी, लेकिन वहां उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि से कब्जा हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!