Press "Enter" to skip to content

मनियर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, रेखा राय और शिवराज सिंह धाकड़ पर प्रशासन की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम आनंद सिंह राजावत के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मनियर क्षेत्र की दो अवैध कॉलोनियों में जेसीबी चलाकर बनाई गई सड़कों को हटा दिया।

प्रशासन ने बताया कि सर्वे क्रमांक 275 में रेखा राय पत्नी भजनलाल राय तथा सर्वे क्रमांक 259 में शिवराज सिंह पुत्र रामजीलाल धाकड़ द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। दोनों कॉलोनाइजरों को नियमानुसार सक्षम अनुमति प्राप्त करने के बाद ही कॉलोनी विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदकर अपनी पूंजी निवेश करने से बचें।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने नगरीय क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास, अवैध कॉलोनियों पर रोक और अनधिकृत भूखंडों की बिक्री पर नियंत्रण के लिए विशेष जिला स्तरीय कॉलोनी सेल का गठन किया है। साथ ही जिले के सभी एसडीएम को अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!