शिवपुरी। शहर ने भले ही सरकारी विभागों में अटेचमेंट की प्रथा खत्म कर दी हो, लेकिन शिवपुरी जिले के सरकारी महकमों में यह परंपरा बेखाफ तरीके से जारी है। कई अधिकारी’-कर्मचारियों ने दूसरे महकमों के कर्मचारियों को अपने कार्यालय में अटैच कर रखा है। ऐसा ही मामला सीएमएचओ कार्यालयका सामने आया है यहां दूसरे दफद्यतरों से कर्मचारियों को हटाए जाने की वजह से वहांकाम प्रभावितहो रहा हैतथा अामजन को भटकनापड़ रहा है। सीएमएचओ कार्यालय में वैसे तो स्टाफ की कमी नहीं है है लेकिन इसके बावजूद भी कई कर्मचारियों को विभागों में अटैच कर रखा है। ऐसे कर्मचारियों की संख्या एक दर्जन से भी अधिक है। इन कर्मचारियों की नियुक्ति अन्य कार्यों के लिए की गई थी लेकिन सीएमएचओ कार्यालय में इन कर्मचारियों को अटैच किए जाने के कारण वहां के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इन्हें किया अटैच
रजनीश शर्मा फर्मासिस्ट पोहरी पर स्टोर का प्रभार
बृजेंद्र परिहार एमपीडब्ल्यू सतनबाडा
साजिद खान वार्ड बॉय कोलारस
डॉ; रोहित भदकारिया मनपुरा पिछोर डीएचओ-3 बने हुए हैं
भरत शर्मा स्टोर कीपर पोहरी
कमल बाथम एलडीसी कमलागंज पीएचसी
विशाल शर्मा मलेरिया कार्यालय में पदस्थ हैं
पवन तिवारी टीबी हॉस्पीटल में पदस्थ हैं, लेकिन एकाउंटेंट का चार्ज है सीएमएचओ में
नीरज प्रजापति डाटा एंट्री ऑपरेटर सतनबाडा
कुलदीप पाल्या कोलारस सीएचसी में पदस्थ है
बालेंदु रघुवंशी फर्मासिस्ट सतनबाडा
सोहनसिंह राजावत डाटा एंट्री ऑपरेटर सतनबाडा
जितेंद्र चंदवरिया पीएचसी कमलागंज से जवाहर कॉलोनी पीएचसी
शिवम गुप्ता सहायक ग्रेड-3 सिविल सर्जन ऑफिससे सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ
राजेंद्र शर्मा सहायक ग्रेड-3 सीएमएचओ से ट्रेनिंग सेंटर एएनएम
विशाल शर्मा नर्सिंगमें पदस्थ है एकाउंटेंट का चार्ज
हितेश शर्मा ट्रेनिंग सेंटर से सीएमएचओ ऑफिस में है
सोमनाथ गौतम खरई फर्मासिस्ट से सीएमएचओ ऑफिस में पदस्थ किया है
इनका कहना है
जरूरत को देखते हुए कर्मचारियों को अटैचमेंट किया था। जल्द ही उन्हें मूल जगह भेज दिया जाएगा
डॉ; पवन जैन, सीएमएचओ शिवपुरी






Be First to Comment