शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा ससुराल में रह रहे 30 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक बबलू (30) पुत्र मुन्ना आदिवासी निवासी ग्राम मुड़खेड़ा सुभाषपुरा अपनी ससुराल डेहरवारा रह रहा था। सुबह ससुराल वाले जागे तो देखा कि शौचालय के गेट पर बबलू आदिवासी फांसी के फंदे पर लटका है। संभवत: शुक्रवार-शनिवार की रात बबलू ने फांसी लगा ली है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।
ससुराल में रह रहे युवक ने लगाई फांसी, मौत / Kolaras News




