Press "Enter" to skip to content

मजिस्ट्रेट के भाई के सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और ₹1.70 लाख नकद ले उड़े चोर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामला मजिस्ट्रेट साजिद मोहम्मद के भाई राशिद खान के घर का है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राशिद खान अपनी पत्नी के साथ 14 जून को शिवपुरी में एक रिश्तेदार के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनका घर बंद था। सोमवार सुबह किरायेदार ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी।

घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और गोदरेज अलमारी खुली हुई थी। चोर घर से 5 सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, 5 जोड़ी चांदी की पायल और ₹1.70 लाख नकद चोरी कर ले गए। चोरी गई नकदी में 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी पर विशेष रूप से ‘786’ अंकित होने की बात भी बताई गई है।

पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए आभूषणों में दो सोने की अंगूठियां ऐसी भी थीं जिन्हें विशेष रूप से सऊदी अरब से मंगवाया गया था। सूचना मिलने पर बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!