शिवपुरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी (जीतू भैया) ने अपना जन्मोत्सव सेवा और समाज कल्याण के कार्यों को समर्पित करते हुए मनाया। उन्होंने दिन की शुरुआत अपने पूर्वजों का आशीर्वाद लेकर की और इसके बाद माधव चौक स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में मौजूद गरीब, निर्धन और निराश्रित लोगों को भोजन प्रसादी वितरित की गई। इसके बाद वाणगंगा स्थित गौशाला पहुंचकर गौ पूजन किया तथा तुलादान के साथ गौवंश को अनाज, फल, हरी सब्जियां, दाना, खली, चुनी, गुड़ और हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की।
इसके उपरांत कल्याणी धर्मशाला में मरीजों के परिजनों एवं अटेंडरों को भोजन वितरण किया गया। शाम को स्थानीय होटल उदय राज विलास में परिवारजनों, मित्रों, पत्रकारों, अधिकारियों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और संगीत प्रस्तुतियों ने आयोजन को भक्तिमय माहौल प्रदान किया।
इस अवसर पर भूपेंद्र रघुवंशी, हरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, गजेंद्र रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी, उदय प्रकाश रघुवंशी, रोहित रघुवंशी, जेल अधीक्षक रमेशचंद्र आर्य, उप अधीक्षक आर.के. पांडे, असिस्टेंट जेलर सुमित मिश्रा, डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार, सूबेदार गायत्री इटोरिया सहित जनसंपर्क, सीआईडी, पुलिस, नगर पालिका और पीएचई विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिवक्ता, मीडिया कर्मी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








Be First to Comment