शिवपुरी। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों के लिए लंबे समय से कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता मनीष राजपूत को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें गुना-शिवपुरी-अशोकनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
मनीष राजपूत को विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति विभाग से जुड़ी योजनाओं और कार्यों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। वे पिछले एक दशक से आदिवासी समाज के अधिकारों, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “वाटर हीरो” पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने के बाद क्षेत्र के सामाजिक संगठनों और समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि मनीष राजपूत अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्हें बधाई देने वालों में जितेंद्र रघुवंशी (जीतू) – प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, टिंकल झा, जनक सिंह रावत, ऋषि सेन, धर्मेंद्र जाटव, संतोष गोस्वामी, आकाश खटीक और कैलाश धाकड़ सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हैं।







Be First to Comment