ग्राम पंचायत सचिव निलंबित / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी द्वारा जनपद पंचायत पिछोर की पूर्व पदस्थ ग्राम पंचायत भगवां के सचिव श्रीराम लोधी को सौंपे गए पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता बरते जाने का दोषी मानते हुए निलंबित किए जाने की कार्यवाही की गई है।

निलंबित अवधि के दौरान इनका मुख्यालय जनपद पंचायत पिछोर रहेगा। निलंबन अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।