शिवपुरी। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार के मार्गदर्शन में एवं अर्चना सिंह जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सर्किल जेल शिवपुरी का निरीक्षण किया गया।
इस मौके पर राधाकिशन मालवीय जिला न्यायाधीश, पवन शंखवार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं शिखा शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान बंदियों को बताया गया कि यदि उनके पास वकील नहीं है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से वकील प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ साथ बंदिओं को निशुल्क विधिक सहायता, अपीलीय अधिकार एवं जमानत के संबंध में जानकारी भी दी गई।






Be First to Comment