शिवपुरी: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की जिला कार्यकारिणी में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सगर को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।
कार्यकर्ताओं ने इसे अशोक सगर की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान बताया है। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया है कि वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।







Be First to Comment