Press "Enter" to skip to content

मेंटीनेंस कार्य के चलते कल कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद / Shivpuri News

शिवपुरी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मेंटीनेंस एवं आरडीएसएस कार्य किए जाने के कारण 6 जून को जिले के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पूर्व में निपटाने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार 33 केवी लुकवासा, बदरवास एवं चंदौरिया फीडर पर मेंटीनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र बदरवास, लुकवासा, श्रीपुर, कैलधार, चंदौरिया, रमतला, देहरदा सड़क तथा इन उपकेंद्रों से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसके अलावा 11 केवी बड़ागांव फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बड़ागांव फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!