Press "Enter" to skip to content

खुले में रखी यूरिया खाद खाने से पांच बकरों की मौत, खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम ठाटी में खुले में रखी यूरिया खाद खाने से पांच बकरों की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक ने खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम ठाटी निवासी नवलसिंह परिहार (55) का पुत्र राजवीर परिहार शुक्रवार को 13 बकरे-बकरियों को चराने के लिए ग्राम खरेह की टगर की ओर लेकर गया था। चराई के दौरान पशु रघुराज यादव के खेत के पास पहुंच गए। बताया गया है कि खेत में इमली के पत्तों के साथ यूरिया खाद भी खुली पड़ी हुई थी, जिसे कुछ बकरों ने खा लिया।

जब शाम को सभी बकरों को वापस घर लाया गया तो पांच बकरों की हालत बिगड़ने लगी। उनके मुंह से झाग निकल रहा था और कुछ ही देर में पांचों बकरों की मौत हो गई। मृत पशुओं में एक करीब डेढ़ साल का बकरा और चार छोटे बकरे शामिल हैं।

पीड़ित नवलसिंह परिहार का आरोप है कि खेत मालिक द्वारा यूरिया खाद खुले में रखने की लापरवाही के कारण उनके पशुओं की जान गई है। घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

मामले की सूचना मिलने पर इंदार थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!