शिवपुरी। जिले के गोवर्धन गांव में जमीन बंटवारे को लेकर एक परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपनी ही मां के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए परिवार के चार सदस्यों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
गोवर्धन गांव निवासी 60 वर्षीय बाओ वाई जाटव ने बताया कि 3 जून की सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनके बेटे अमरलाल जाटव उसका बेटा धर्मेंद्र उर्फ कल्लू जाटव सहित संजू जाटव, रूबी जाटव और विमला जाटव घर पहुंचे और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
महिला के अनुसार शोर-शराबा सुनकर उनका छोटा बेटा पातिराम जाटव बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक महिला ने पारितोष को दांत से काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। बाद में आसपास के लोगों और परिजनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जमीन के बंटवारे को लेकर धमकी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। घायल पारितोष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।








Be First to Comment