Press "Enter" to skip to content

पुरानी रंजिश में किशोरी पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार; रस्सी बांधकर छत से फेंकने का वीडियो वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के भोंती थाना क्षेत्र के चंदावनी गांव में पुरानी रंजिश के चलते 17 वर्षीय किशोरी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी घायल किशोरी के गले में रस्सी बांधकर उसे छत से नीचे फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8 बजे चंदावनी गांव निवासी साक्षी कोली (17) घर पर अकेली थी। उसकी मां हरकुवर कोली शौच के लिए बाहर गई थीं, जबकि पिता मजदूरी पर गए हुए थे और भाई भी घर पर नहीं था। इसी दौरान गांव निवासी धर्मेंद्र परिहार घर पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर साक्षी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

परिजनों के अनुसार आरोपी ने किशोरी के सिर, चेहरे और गले पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि हमले के बाद आरोपी ने साक्षी के गले में रस्सी बांध दी। बाद में आरोपी की बहन मीनू परिहार ने घायल किशोरी को देखा और गले में बंधी रस्सी खोलकर परिजनों को सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से साक्षी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही भोंती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी धर्मेंद्र परिहार को हिरासत में ले लिया।

इस बीच घटना का कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!