Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की आदर्श कॉलोनी में टिल्लू चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर / Shivpuri News

शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 19 स्थित आदर्श कॉलोनी में बुधवार शाम करीब 4 बजे चोरी की एक वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अक्षित पंसारी के घर के बाहर रखा टिल्लू (पानी की मोटर) अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक व्यक्ति टिल्लू लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी लगने पर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है और उन्होंने पुलिस से आरोपी की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे रहवासियों में भय का माहौल है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!