Press "Enter" to skip to content

गुना में मंगलसूत्र लूट का 6 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; दो आरोपी शिवपुरी के निकले / Shivpuri News

शिवपुरी/गुना। गुना शहर की भार्गव कॉलोनी में महिला के गले से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का मंगलसूत्र लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी शिवपुरी जिले के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार 2 जून को प्रेमाबाई किरार (52) निवासी भार्गव कॉलोनी के गले से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुना पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक त्यागी (26) निवासी शिवपुरी, बल्देव राठौर (24) निवासी कमलागंज शिवपुरी और रोहित दुबे (40) निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये का मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक दिन पहले गुना रेलवे स्टेशन क्षेत्र से हीरो स्मार्ट बाइक चोरी की थी और उसी बाइक से स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने घटना से पहले सुगन चौराहे पर भी एक महिला से लूट का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहने पर भार्गव कॉलोनी में वारदात कर दी।

गुना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल वारदात का खुलासा हुआ, बल्कि चोरी की बाइक और लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!